Connect with us

brahmakumaris bhopal

शिवराज सिंह चौहान को बांधा पवित्रता का रक्षा सूत्र | Brahma Kumaris Bhopal

Published

on

पवित्रता के रक्षा सूत्र से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बांधा आध्यात्मिक बंधन

भोपाल। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन, भोपाल की प्रभारी राजयोगिनी बीके नीता दीदी जी ने माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को पवित्र रक्षा सूत्र बांधकर आध्यात्मिक बंधन का संदेश दिया।

इस अवसर पर बीके नीता दीदी जी ने श्री शिवराज सिंह चौहान जी को माउंट आबू में आयोजित होने वाले ग्लोबल समिट के लिए ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से विशेष निमंत्रण भी प्रदान किया। उन्होंने ग्लोबल समिट के माध्यम से विश्व में शांति, सद्भाव, आध्यात्मिक जागृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार के उद्देश्य की जानकारी दी।

श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

इस अवसर पर बीके रामकुमार भाई, बीके हेमा बहन, बीके कमलेश भाई सहित ब्रह्माकुमारीज़ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ब्रह्माकुमारीज़, राजयोग भवन, भोपाल