Connect with us

Uncategorized

सागर में शिव रात्रि और प्रशासक विंग प्रोग्राम का आयोजन

Published

on

Uncategorized

राजयोग भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन (Women’s Day Program in Bhopal)

Published

on

By

अध्यात्म द्वारा महिलाओं के प्रति मानसिकता का परिवर्तन संभव
वर्तमान समय में महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्तर में वांछित सुधार को प्रायः महिला सशक्तिकरण के रूप में देखा जाता रहा है। जब से नारी को अवसर मिला है, उसने सभी क्षेत्रों में अपनी अंतर्निहित क्षमताओं का लोहा मनवा लिया है। नर और नारी की सृष्टि संचालन में अपनी-अपनी अंतर्निर्भर महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए किसी को भी कम आँकना अपने पैरों में कुल्हाड़ी मारने की तरह मूर्खतापूर्ण है। वास्तव में नर-नारी को एक-दूसरे का पूरक समझ एक-दूसरे का यथोचित सम्मान करना चाहिए। सम्मान की यह संस्कृति ही मानव जाति को सम्मानित करेगी अर्थात् उसे उत्कृष्टता से भर सकेगी। पीढ़ी-दर-पीढ़ी न जाने कितनी पीढ़ियों से नारी को दोयम दर्जा का समझने की मानसिकता को पुरूष प्रधान समाज द्वारा निहित स्वार्थों के चलते पोषा गया है। स्थिति यह हो गई कि समाज में यह मानसिकता आम हो गई और कालान्तर में गहरी बैठ गई है। इस मानसिकता में परिवर्तन लाना और नारी के गरिमामय मूल्य को स्वीकार कर पाना नर और नारी दोनों के लिए ही श्रमसाध्य विषय है। आवश्यकता मात्र मानसिकता में परिवर्तन की है। अध्यात्म वांछित मानसिक परिवर्तन लाने में हमारी कारगर मदद करता है। उक्त विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालय, राजयोग भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित महिला सम्मेलन में ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्रीय निदेशिका, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन जी ने व्यक्त किये।
 
कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती मंजू गुप्ता, अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ब्रह्माकुमारी अवधेश, क्षेत्रीय निदेशिका, ब्रह्माकुमारीज, डॉ. शशी तिवारी, प्राचार्य, कोपल महाविद्यालय, डॉ. वरलक्ष्मी, प्रोफेसर आनंद विहार महाविद्यालय, डॉ. अनुपमा महेश्वरी, प्रोग्राम कोर्डिनेटर, इग्नु एवं अन्य अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में नगर की विशिष्ट महिला नेत्री उपस्थित थी। कार्यक्रम का कुशल संचालन गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर ब्रह्माकुमारी रानी ने किया।

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Bhopal