Connect with us

news

बेटी बचाओ सशक्त बनाओ अभियान का शुभारंभ ( Save Daughter – Empower Daughter (Azadi Ka Amrit Mahotsav) )

Published

on

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कमजोर एवं पिछड़ी महिलाओंके लिए किया कार्य अद्वितीय
महामहिम राज्यपाल महामहिम राज्यपाल महोदय ने किया बेटी बचाओ सशक्त बनाओ अभियान का शुभारंभ
ब्रह्माकुमारीज़ एवं महिला प्रभाग द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम

भोपाल 24 मई 2022

मैं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माबाबा का स्मरण करते हुए उनको नमन करता हूँ । मैं सन 1975 से ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़ा हुआ हूँ। मेरे घर से आधा किलोमीटर दूर ब्रह्माकुमारी आश्रम था। मैं वहां 45 वर्ष तक था। अब मेरा जहाँ घर है वहां से भी आधा किलोमीटर दूर आश्रम है। हर रक्षाबंधन में मुझे ब्रह्माकुमारी बहनें राखी बांधती हैं । मैं ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट आबू में एक सम्मेलन में पहले जा चुका हूं । आज के दिन मझे 47 साल पुरानी यादें ताजा हो गई । आज ब्रह्मा बाबा होते तो संस्था द्वारा नारी के प्रति किये कार्य को देख प्रसन्न होते। मूल्यों की अलख जगाने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है ।हमारी सोच ऐसी होनी चाहिए कि जहां भी महिला सशक्तिकरण हेतु कार्य किया जाए उसमे हम सहयोग करने हेतु तत्पर रहें । हम प्रथम गुरु के रूप में माता को मानेंगे तभी श्रेष्ठ राष्ट्र का सपना साकार होगा। पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान हेतु ब्रह्माकुमारीज़ अद्वितीय कार्य कर रही है। उक्त उद्गार मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन भोपाल स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वर्णिम भारत का आधार `बेटी बचाओ सशक्त बनाओ` महासम्मेलन के शुभारंभ में व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ में आकर संवैधानिक पद पर आसीन होकर अपने पिछले अनुभवों के आधार पर समाज को लाभान्वित कर सकता हूँ।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल जोन की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी अवधेश दीदी ने महामहिम राज्यपाल महोदय का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट किया । कार्यक्रम मे विधायक एवं पूर्व मंत्री पी सी शर्मा जी ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं |

बी के डॉ रीना बहन जी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
कार्यक्रम में भोपाल में एक ही दिन में 108 किसान सम्मेलन के कार्यक्रम करने वाले भाई बहनों को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम का महामहिम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया गया ।

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह जी ने महामहिम का आभार व्यक्त किया ।

 

brahmakumaris bhopal

विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत राजयोग भवन भोपाल में रक्तदान शिविर सम्पन्न

Published

on

राजयोग भवन भोपाल में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर सम्पन्न

भोपाल | 22 अगस्त 2026

विश्व बंधुत्व की भावना और मानव सेवा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज़ क्षेत्रीय कार्यालय राजयोग भवन, भोपाल में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ब्रह्माकुमारीज़ के भाई-बहनों, युवा वर्ग तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में सहयोग करना रहा।

इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन का उपहार देने जैसा पुनीत सेवा कार्य है। विश्व बंधुत्व की भावना हमें जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर मानव मात्र की सेवा करने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में बीके डॉ. रीना दीदी ने राजयोग एवं आध्यात्मिकता के माध्यम से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का सहयोग रहा। शिविर के सफल आयोजन में राजयोग भवन के भाई-बहनों एवं सेवा सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

आयोजन के माध्यम से “रक्तदान—महादान, मानवता की सच्ची पहचान” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को “रक्तवीर” के रूप में सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

यह रक्तदान शिविर मानव सेवा, सहयोग और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

 

Continue Reading

brahmakumaris bhopal

ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन भोपाल द्वारा आयोजित द्वादश ज्योर्तिलिंग मेला महोत्सव का उद्घाटन

Published

on

By

भोपाल। महानगर मेला उत्सव समिति द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष महोत्सव के अंतर्गत टीटी नगर दशहरा मैदान में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया गया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अविनाशी रुद्र गीता ज्ञान यज्ञ के 90वें स्थापना वर्ष को “नवदशकोत्सव” के रूप में विश्वभर में बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर देश-विदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक परमात्मा शिव का संदेश पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी उद्देश्य को साकार करते हुए, 19 मार्च से 18 अप्रैल तक टीटी नगर दशहरा मैदान, भोपाल में एक माह तक चलने वाले इस भव्य मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशेष आध्यात्मिक आयोजन किया गया है।

✨ मेले के मुख्य आकर्षण

  • 🔱 द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर की स्थापना
  • 🖼️ आध्यात्मिक ज्ञान प्रदर्शनी
  • 🛕 45 फीट ऊँचा विशाल शिवलिंग
  • 👸 चैतन्य 9 देवियों की झांकी
  • 🧘 मेडिटेशन प्वाइंट
  • 📸 सेल्फी प्वाइंट

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल जोन की निर्देशिका बीके निर्मला दीदी, बीके नीतू दीदी, बीके डॉ. रीना दीदी, बीके प्रीति दीदी एवं अन्य बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच पर 9 देवियों की चैतन्य झांकी प्रस्तुत की गई तथा बीके डॉ. रीना दीदी को सम्मानित किया गया।

संस्थान की ओर से सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद प्रदान किया गया।

🙏 जन-जन के लिए संदेश

ब्रह्माकुमारीज़ परिवार की दीदियों ने सभी भोपालवासियों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर मेले में आकर द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें और भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाएं।

कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन बीके डॉ. रावेंद्र भाई द्वारा किया गया।

Continue Reading

brahmakumaris bhopal

बह्माकुमारी आश्रम में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Published

on

By

*बह्माकुमारी आश्रम में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।*

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के कार्यकारी निदेशक भ्राता एस.एम. रामनाथन जी एवं राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति भ्राता डॉक्टर अनिल कोठारी जी उपस्थित थे। इसके साथ-साथ इंडियन नेवी के कैप्टन ओम प्रकाश शर्मा जी, नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी , मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव भ्राता श्री अवधेश प्रताप सिंह, राजयोगिनी बह्माकुमारी अवधेश दीदी, क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारीज मध्य प्रदेश, ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, क्षेत्रीय संयोजिका शिक्षा प्रभाग भी उपस्थित थीं।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर संस्थान की ओर से सुंदर झांकी सजाई गई थी जिसमें राधे कृष्ण झूला झूल रहे थे। साथ श्री कृष्ण लीला का मंचन भी कलाकारों द्वारा किया गया। राजयोगिनी बह्माकुमारी अवधेश दीदी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तव में श्री कृष्ण सतयुग के प्रथम राजकुमार है जो सदा निश्चिंत होकर हर परिस्थिति का सामना करना जानते थे और उनके जीवन से हम सभी को यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि परिस्थितियां हमारी उन्नति में सहायक है। ये हमें आगे बढ़ना सिखाती हैं। हर हाल में खुश रहना और युक्ति युक्त ढंग से हर परिस्थिति का सामना करना हमें श्री कृष्ण जी के जीवन से सिखना चाहिए।

कार्यक्रम में लगभग 200 से भी ज्यादा जनमानस उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन बह्माकुमारी सरिता बहन ने किया तथा बह्माकुमारी संगीता, बह्माकुमारी जया, बह्माकुमारी ममता और बह्माकुमारी मोनिका तथा अन्य बाल कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Continue Reading

Brahma Kumaris Bhopal