Connect with us

news

Live 26 January 2023 : दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह , राजयोग भवन, अरेरा कॉलोनी, भोपाल

Published

on

LIVE

दिनांक 26/01/ 2023
1. मुरली क्लास- 7:30 से 8:30
2. झंडा वंदन- 08:30 से 09:00,  
3. आदरणीय संतोष जी का वेलकम समय 10:30 से 11:00
4. सम्मान समारोह 11:30 से 12:00 तक
5. संतोष दीदी का क्लास   12:00 से 01:00,
संतोष दीदी का क्लास टीचर बहनों एवं ब्राह्मण परिवार के लिए
6. अलौकिक समर्पण समारोह, 4:00 बजे से 08:00 तक स्थान- गोल्ड मेरी मैरिज गार्डन वीआईपी रोड भोपाल
दिनांक 25/01/ 2023,दोपहर 12:30 से शाम 4:00 बजे तक, शोभायात्रा राजयोग भवन से प्रारंभ
2. शाम 6:00 से 8:00 तक, शोभा दीदी का समर्पण वर्षगांठ एवं आदरणीय अवधेश बहन जी का अलौकिक जन्मदिवस
 

brahmakumaris bhopal

बह्माकुमारी आश्रम में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Published

on

By

*बह्माकुमारी आश्रम में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।*

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के कार्यकारी निदेशक भ्राता एस.एम. रामनाथन जी एवं राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति भ्राता डॉक्टर अनिल कोठारी जी उपस्थित थे। इसके साथ-साथ इंडियन नेवी के कैप्टन ओम प्रकाश शर्मा जी, नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी , मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव भ्राता श्री अवधेश प्रताप सिंह, राजयोगिनी बह्माकुमारी अवधेश दीदी, क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारीज मध्य प्रदेश, ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, क्षेत्रीय संयोजिका शिक्षा प्रभाग भी उपस्थित थीं।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर संस्थान की ओर से सुंदर झांकी सजाई गई थी जिसमें राधे कृष्ण झूला झूल रहे थे। साथ श्री कृष्ण लीला का मंचन भी कलाकारों द्वारा किया गया। राजयोगिनी बह्माकुमारी अवधेश दीदी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तव में श्री कृष्ण सतयुग के प्रथम राजकुमार है जो सदा निश्चिंत होकर हर परिस्थिति का सामना करना जानते थे और उनके जीवन से हम सभी को यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि परिस्थितियां हमारी उन्नति में सहायक है। ये हमें आगे बढ़ना सिखाती हैं। हर हाल में खुश रहना और युक्ति युक्त ढंग से हर परिस्थिति का सामना करना हमें श्री कृष्ण जी के जीवन से सिखना चाहिए।

कार्यक्रम में लगभग 200 से भी ज्यादा जनमानस उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन बह्माकुमारी सरिता बहन ने किया तथा बह्माकुमारी संगीता, बह्माकुमारी जया, बह्माकुमारी ममता और बह्माकुमारी मोनिका तथा अन्य बाल कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Continue Reading

brahmakumaris bhopal

B. K. Avdhesh Didi tying Rakhi to Chief Minister of M.P., Dr. Mohan Yadav ji

Published

on

By

Rajyogini Brahma Kumari Avdhesh Didi, B. K. Reena Didi and others in a group photograph with Chief Minister Dr. Mohan Yadav ji at CM house of Madhya Pradesh after tying Rakhi to him. Avdhesh didi also invited him to attend Global Submit.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को राखी बांधती राजयोगिनी बी.के.अवधेश दीदी – Rajyogini B. K. Avdhesh Didi tying Rakhi to Chief Minister of M.P., Dr. Mohan Yadav ji

Continue Reading

news

Bhopal Arera Colony : World Tabbaco Day Program – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

By

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन ई-5 अरेरा कॉलोनी भोपाल में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवी भ्राता श्री दिग्विजय सिंह पधारे उनके साथ ही साथ पशुपालन विभाग के उप संचालक देवी भ्राता श्री भगवान दास मगनानी, देवी भ्राता श्री ओम प्रकाश शर्मा, राजयोगी ब्रह्माकुमार सूर्यमणि भाई, निदेशक दिव्यांग विभाग बह्माकुमारीज आदि उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। आज हमारा समाज इसके गिरफ्त में है। ऐसे में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्त भारत अभियान समय की मांग है और हमारा यह विश्वास है कि आप अपने प्रयास में अवश्य सफल होंगे।
आशीर्वचन देते हुए राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी ने कहा कि अगर हमें स्वस्थ रहना है तो नशा को न कहना पड़ेगा। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सिखाए जा रहे राजयोग ध्यान से सच्ची मन की शांति मिलती है और हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है जो हमारे अंदर दृढ़ता भी लाता है और दृढ़ता ही सफलता की चाबी है।
कार्यक्रम के दौरान सभी को राजयोग का अभ्यास ब्रह्माकुमारी ममता बहन ने कराया। अतिथियों का स्वागत एवं संस्थान की गतिविधियों के बारे में ब्रह्माकुमारी सरिता ने बताया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनमानस को नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा कराई गई। कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन ब्रह्माकुमारी लीला बहन ने किया।
Continue Reading

Brahma Kumaris Bhopal