Connect with us

news

Sanskar Srijan Summer Camp inaugurated

Published

on

*ब्रह्माकुमारीज के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन में संस्कार सृजन समर कैंप का शुभारंभ हुआ।* 
 *प्रश्नों की बौछार लगाओ, उमंग उत्साह के पंख लगाकर आगे बढ़ते जाओ- रक्षा दुबे, संयुक्त आयुक्त, जी.एस .टी. विजिलेंस डिपार्टमेंट* 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन अरेरा कॉलोनी भोपाल में आज 10 दिवसीय संस्कार सृजन समर कैंप का उद्घाटन हुआ। समर कैंप की उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी विजिलेंस डिपार्टमेंट की संयुक्त आयुक्त बहन रक्षा दुबे, गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख प्रचारक राजेश पटेल जी, व्यवस्थापक रामचंद्र गायकवाड जी तथा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी, क्षेत्रीय निदेशिका मध्य प्रदेश उपस्थित थी।
मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए श्रीमती रक्षा दुबे संयुक्त आयुक्त जीएसटी डिपार्टमेंट भोपाल ने कहा कि बच्चों को अपने बड़ों से, अपने शिक्षकों से, एवं अपने मित्रों से अपनी हर जिज्ञासा का उत्तर ढूंढने के लिए खूब प्रश्न करने चाहिए और जब उन प्रश्नों का उत्तर उन्हें मिले तो उससे संतुष्ट होकर के अपने जीवन में सदा उमंग- उत्साह का संचार करना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए , उड़ते रहना चाहिए। बच्चों को इस कैंप के माध्यम से अपने संस्कारों का निर्माण करने की सुंदर प्रेरणा मिलेगी ऐसी मेरी शुभकामनाएं है। उन्होंने कहा की वर्तमान समय हम सब की उन्नति में बाधक कहीं ना कहीं यह मोबाइल बनता जा रहा है सोशल मीडिया बनता जा रहा है। अतः इन साधनों का सदुपयोग करें कम से कम उपयोग करें ताकि हम स्वस्थ रहें हमारा मन स्वस्थ रहे और हम अच्छा जीवन व्यतीत कर सके। दुनिया में फूल तो अनेक प्रकार के हैं लेकिन हमें गुलाब के फूल जैसा बनना है और उसके जैसी खुशबू चारों ओर फैलानी है।
गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख प्रचारक भ्राता राजेश पटेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि  बच्चे जो है एक मिट्टी की लौंदे की तरह है जैसे एक कुम्हार मिट्टी का बर्तन बनाता है तो अंदर और बाहर दोनों तरफ से थपथपाता है । ऐसे ही मेरी यह शुभकामना है कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों के बाहरी व्यक्तित्व के साथ-साथ आंतरिक व्यक्तित्व का भी विकास होगा। अतः आप सभी बच्चे इस समर कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले तो आप सभी अपना जीवन सुखी में बना सकेंगे।
व्यवस्थापक रामचंद्र गायकवाड जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वन प्लस वन टू तो हम पढ़ते आए, परंतु हम एक और एक 11 भी बन सकते हैं अगर हम एक दूसरे के अच्छे सहयोगी बने। हम एक दूसरे के अच्छे सहयोगी बन करके इस देश का निर्माण कर सकते हैं।
आशीर्वचन देते हुए राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी, क्षेत्रीय निर्देशिका, ब्रह्माकुमारीज मध्य प्रदेश ने कहा कि बच्चों के जीवन में निरंतरता की आवश्यकता है, अनुशासन की आवश्यकता है एवं   नैतिक मूल्यों की आवश्यकता है। अगर बच्चे अपने शांत स्वरूप में स्थित होकर मन को एकाग्र करके अपने जीवन में इन नैतिक मूल्यों को अपनाएं तो वह अपना जीवन तो सुखी बनाएंगे ही परंतु अपने परिवार का, समाज का और देश का भी नव निर्माण करेंगे।
ब्रह्माकुमार दीपेंद्र ने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि इस समर कैंप का आयोजन बच्चों में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों का सृजन करने हेतु किया गया है। इस समर कैंप में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएगी जिसके माध्यम से बच्चों के प्रतिभा का विकास होगा। उनकी प्रतिभा में निखार आएगा और उनकी प्रतिभा को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में अपनी स्थिति को श्रेष्ठ बनाए रखने हेतु राजयोग का अभ्यास भी बच्चों को सिखाया जाएगा। ताकि वह भविष्य में आने वाली विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सके।
ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने मंच का कुशल संचालन किया एवं ब्रह्माकुमारी खुशबू बहन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को कुछ टिप्स बताएं ताकि वह समर कैंप का पूरा सदुपयोग कर सके। कुमारी दिव्या ने सभी के स्वागत में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 100 से भी अधिक बच्चे आए और सभी ने मिलजुलकर यह प्रतिज्ञा की कि हम पूरे 9 दिनों तक इस समर कैंप का लाभ लेंगे और एक देश का अच्छा नागरिक बनेंगे।
ब्रह्माकुमारी संगीता बहन एवं ममता बहन ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया ब्रह्माकुमारी मोनिका बहन और ब्रह्मा कुमार आशीष भाई ने कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चों को शारीरिक व्यायाम एवं योग कराया ब्रह्मा कुमार धर्मेंद्र भाई एवं सुधीर भाई ने बच्चों के लिए नाश्ते का प्रबंध किया ब्रह्मा कुमार सुरेश भाई ने बच्चों को पर को मैनुअल के विकास हेतु सुंदर क्लास कराई ब्रह्मा कुमार सनातन भाई ने लाइट एवं साउंड की व्यवस्था को संभाल एवं ब्रह्मा कुमार राजू भाई एवं जगदीश भाई ने बच्चों के खाने-पीने की व्यवस्था संभाली तथा सभी अन्य ब्रह्मा कुमार भाई बहनों ने संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया .

brahmakumaris bhopal

विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत राजयोग भवन भोपाल में रक्तदान शिविर सम्पन्न

Published

on

राजयोग भवन भोपाल में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर सम्पन्न

भोपाल | 22 अगस्त 2026

विश्व बंधुत्व की भावना और मानव सेवा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज़ क्षेत्रीय कार्यालय राजयोग भवन, भोपाल में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ब्रह्माकुमारीज़ के भाई-बहनों, युवा वर्ग तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में सहयोग करना रहा।

इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन का उपहार देने जैसा पुनीत सेवा कार्य है। विश्व बंधुत्व की भावना हमें जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर मानव मात्र की सेवा करने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में बीके डॉ. रीना दीदी ने राजयोग एवं आध्यात्मिकता के माध्यम से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का सहयोग रहा। शिविर के सफल आयोजन में राजयोग भवन के भाई-बहनों एवं सेवा सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

आयोजन के माध्यम से “रक्तदान—महादान, मानवता की सच्ची पहचान” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को “रक्तवीर” के रूप में सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

यह रक्तदान शिविर मानव सेवा, सहयोग और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

 

Continue Reading

brahmakumaris bhopal

ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन भोपाल द्वारा आयोजित द्वादश ज्योर्तिलिंग मेला महोत्सव का उद्घाटन

Published

on

By

भोपाल। महानगर मेला उत्सव समिति द्वारा आयोजित हिंदू नव वर्ष महोत्सव के अंतर्गत टीटी नगर दशहरा मैदान में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया गया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अविनाशी रुद्र गीता ज्ञान यज्ञ के 90वें स्थापना वर्ष को “नवदशकोत्सव” के रूप में विश्वभर में बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर देश-विदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक परमात्मा शिव का संदेश पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी उद्देश्य को साकार करते हुए, 19 मार्च से 18 अप्रैल तक टीटी नगर दशहरा मैदान, भोपाल में एक माह तक चलने वाले इस भव्य मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशेष आध्यात्मिक आयोजन किया गया है।

✨ मेले के मुख्य आकर्षण

  • 🔱 द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर की स्थापना
  • 🖼️ आध्यात्मिक ज्ञान प्रदर्शनी
  • 🛕 45 फीट ऊँचा विशाल शिवलिंग
  • 👸 चैतन्य 9 देवियों की झांकी
  • 🧘 मेडिटेशन प्वाइंट
  • 📸 सेल्फी प्वाइंट

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारीज़ भोपाल जोन की निर्देशिका बीके निर्मला दीदी, बीके नीतू दीदी, बीके डॉ. रीना दीदी, बीके प्रीति दीदी एवं अन्य बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच पर 9 देवियों की चैतन्य झांकी प्रस्तुत की गई तथा बीके डॉ. रीना दीदी को सम्मानित किया गया।

संस्थान की ओर से सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद प्रदान किया गया।

🙏 जन-जन के लिए संदेश

ब्रह्माकुमारीज़ परिवार की दीदियों ने सभी भोपालवासियों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर मेले में आकर द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें और भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाएं।

कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन बीके डॉ. रावेंद्र भाई द्वारा किया गया।

Continue Reading

brahmakumaris bhopal

बह्माकुमारी आश्रम में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Published

on

By

*बह्माकुमारी आश्रम में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।*

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के कार्यकारी निदेशक भ्राता एस.एम. रामनाथन जी एवं राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति भ्राता डॉक्टर अनिल कोठारी जी उपस्थित थे। इसके साथ-साथ इंडियन नेवी के कैप्टन ओम प्रकाश शर्मा जी, नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी , मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव भ्राता श्री अवधेश प्रताप सिंह, राजयोगिनी बह्माकुमारी अवधेश दीदी, क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारीज मध्य प्रदेश, ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, क्षेत्रीय संयोजिका शिक्षा प्रभाग भी उपस्थित थीं।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर संस्थान की ओर से सुंदर झांकी सजाई गई थी जिसमें राधे कृष्ण झूला झूल रहे थे। साथ श्री कृष्ण लीला का मंचन भी कलाकारों द्वारा किया गया। राजयोगिनी बह्माकुमारी अवधेश दीदी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तव में श्री कृष्ण सतयुग के प्रथम राजकुमार है जो सदा निश्चिंत होकर हर परिस्थिति का सामना करना जानते थे और उनके जीवन से हम सभी को यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि परिस्थितियां हमारी उन्नति में सहायक है। ये हमें आगे बढ़ना सिखाती हैं। हर हाल में खुश रहना और युक्ति युक्त ढंग से हर परिस्थिति का सामना करना हमें श्री कृष्ण जी के जीवन से सिखना चाहिए।

कार्यक्रम में लगभग 200 से भी ज्यादा जनमानस उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन बह्माकुमारी सरिता बहन ने किया तथा बह्माकुमारी संगीता, बह्माकुमारी जया, बह्माकुमारी ममता और बह्माकुमारी मोनिका तथा अन्य बाल कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Continue Reading

Brahma Kumaris Bhopal