Connect with us

brahmakumaris bhopal

भोपाल: CM डॉ. मोहन यादव को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी

Published

on

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी

भोपाल। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन, भोपाल की प्रभारी राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से स्नेहपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर बीके निर्मला दीदी ने मुख्यमंत्री जी को राखी बांधी और उन्हें ईश्वरीय संदेश के साथ सौगात भेंट की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ की प्रगति से भी अवगत कराया गया। इस अभियान के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बीके निर्मला दीदी ने मुख्यमंत्री जी को ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन, आबू रोड आने का निमंत्रण भी दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर हुई इस आत्मीय भेंट में आध्यात्मिकता, सामाजिक जागरूकता और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश प्रमुख रहा।

इस अवसर पर बीके नेहा बहन, बीके विमला बहन, बीके झब्बू भाई, बीके रावेन्द्र भाई, बीके प्रकाश भाई, बीके सनातन भाई एवं बीके सतीश भाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर ब्रह्माकुमारीज बहनों ने प्रेम, भाईचारे, सकारात्मक जीवन एवं समाज सेवा का संदेश दिया।