news
Singrauli (MP)- भोपाल क्षेत्र की संचालिका अवधेश बहन जी एवं सिंगरौली विधायक की उपस्थिति में इको पार्क का शुभारंभ हुआ
सिंगरौली 1 जनवरी एक लंबे समय से इको पार्क की कल्पना कर रहे नगर वासियों को नव वर्ष के अवसर पर इको पार्क की सौगात मिली इको पार्क का शुभारंभ जिला कलेक्टर एमपी सीईओ जिला पंचायत एवं निगम आयुक्त ब्रह्माकुमारी संस्थान भोपाल क्षेत्र की संचालिका अवधेश बहन जी एवं सिंगरौली विधायक की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ.
नगर पालिका निगम सिंगरौली के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार नव वर्ष के उपलक्ष में स्थानीय मोरवानी डैम में नवनिर्मित इको पार्क का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम लल्लू वैश्य रहे एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया.
आदरणीय अवधेश बहन जी ने हजारों भाई बहनों को राजयोग का अभ्यास कराया और जीवन जीने की कला के बारे में बताया. साथ में ग्वालियर की ज्योति बहन आगरा की ऋतु बहन एवं मध्य प्रदेश के अनेक स्थानों से पधारे भाई बहन भी कार्यक्रम में शामिल रहे. नव वर्ष के उपलक्ष में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ. सम्राट जादूगर के जादू से लोगों का अच्छा खासा मनोरंजन हुआ.
सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने जिला वासियों को नववर्ष की शुभकामना दी. इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत साकेत मालवीय, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद देवेश पांडे, रजनीश पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी सूरज पांडे, लक्ष्मण सिंह, रीता सोनी, नगर निगम अधीक्षण यंत्री बीपी उपाध्याय, उपायुक्त आरती वैश्य, सत्यम मिश्रा, कार्यपालन यंत्री आरके जैन एवं अन्य मौजूद रहे.








